Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

विधायक डॉ. दोगने के प्रयासों से मिली हरदा जिले को विधि महाविद्यालय की नई सौगात - NN81





संजू नामदेव हरदा।
हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी प्रदान की गई है कि हरदा जिले के लिए भारतीय विधिज्ञ परिषद द्वारा विधि महाविद्यालय को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। हरदा का विधि महाविद्यालय नीवन सत्र 2026-27 से प्रारंभ होगा। जिसके पहले बैच हेतु 60 सीट एलॉट की गई है। ज्ञात हो कि हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने कई वर्षों से विधि महाविद्यालय हरदा जिले में शुरू कराये जाने हेतु प्रयासरत थे और म.प्र. विधानसभा में भी विधि महाविद्यालय का मुद्दा जोर-शोर से सदन में उठाकर सरकार पर हरदा जिले में विधि महाविद्यालय अतिशीघ्र शुरू कराये जाने का दबाव लगातार बना रहे थे। हरदा विधायक डॉ. दोगने की क्षेत्र में लगातार विकास करने की लगन और मेहनत रंग लाई और अब हरदा जिले में नवीन सत्र से विधि महाविद्यालय शुरू होने जा रहा है। विधि महाविद्यालय के भवन निर्माण हेतु हरदा विधानसभा के ग्राम अबगांवकलां में 06 एकड़ जमीन एलॉट की गई है। जिसका निर्माण कार्य वर्तमान में प्रारंभ होकर लगभग 40 से 50 प्रतिशत तक पूर्ण हो चुका है। विधि महाविद्यालय के भवन निर्माण का शेष कार्य, निर्माण एजेंसी द्वारा मार्च 2026 तक पूर्ण कर लिया जावेगा। जिसके पश्चात नवीन सत्र 2026-27 से विधि महाविद्यालय नियमित रूप से शुरू किया जावेगा। हरदा जिले को मिली उक्त नवीन सौगात के लिए समस्त क्षेत्रवासियों व कांग्रेसजनों द्वारा हरदा विधायक डॉ. दोगने का आभार व्यक्त किया गया है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes