ऊर्जा मंत्री ने दी नए सब स्टेशन और 2 मोबाइल ट्रांसफार्मर की मंजूरी
(रिपोर्ट- नेहाल अख्तर)
(बलिया) रसड़ा नगरवासियों को बिजली संकट से राहत दिलाने की दिशा में बड़ी पहल हुई है। नगर पालिका अध्यक्ष विनय शंकर जायसवाल एवं ओंकारेश्वर सिंह ने लखनऊ में माननीय नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एक शर्मा से मुलाकात कर नगर की समस्याओं से अवगत कराया
बैठक में शहर में लगातार हो रहे बिजली फाल्ट और ट्रिपिंग की समस्या पर विस्तार से चर्चा हुई। नगर की बढ़ती आबादी और विद्युत दबाव को देखते हुए दोनों जनप्रतिनिधियों ने मांग रखी कि रसड़ा नगर के लिए अलग विद्युत सब स्टेशन की स्थापना हो तथा विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए 400 KVA क्षमता के 2 मोबाइल ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराए जाएँ।
जनहित को प्राथमिकता देते हुए मंत्री श्री शर्मा ने दोनों प्रस्तावों को तत्काल मंजूरी प्रदान कर दी।
नगरवासियों में इस निर्णय को लेकर खुशी की लहर है। लोगों का मानना है कि अब बिजली आपूर्ति की समस्या में काफी सुधार होगा और बार-बार आने वाली दिक़्क़तों से मुक्ति मिलेगी।
