रिपोर्टर प्रवीण सिंह चुंडावत
लोकेशन प्रतापगढ राजस्थान
प्रतापगढ़ | पंचायत समिति धमोतर की ग्राम पंचायत काजली खेड़ा में गुरुवार को कलेक्टर अंजली राजौरिया ने रात्रि चौपाल का आयोजन किया।
रात्रि चौपाल में ग्राम पंचायत काजली खेड़ा व आसपास के गांव से बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। उन्होंने कलेक्टर राजौरिया के समक्ष पेयजल, बिजली आपूर्ति में अनियमितता, खराब सड़कों व भूमि विवादों जैसी कई परिवेदनाएं रखी। राजोरिया ने प्रत्येक ग्रामीण की बात को सुना व मौके पर उपस्थित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया।
उन्होंने कई समस्याओं का मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर समाधान करने का प्रयास किया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनहित के मामलों में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी समस्याओं का समयबद्ध व प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
