Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

चक्रधर समारोह में छत्तीसगढ़ की संस्कृति और अस्मिता का अपमान कल, पूरे प्रदेश में मंत्री ओपी चौधरी और कवि कुमार विश्वाश का पुतला दहन करेगी - NN81


न्यूज नेशन 81 कोरबा (छत्तीसगढ़) से संवाददाता- छविलाल राठिया

 आम आदमी पार्टी आपको बता दें कि आज दिनांक 28 अगस्त 2025 । को आम आदमी पार्टी के प्रदेशअध्यक्ष - गोपाल साहू ने कहा चक्रधर समारोह की शुरुआत 1985 में रायगढ़ (छत्तीसगढ) में शुरू हुई थी, गणेशोत्सव की संस्कृति परम्परा को आगे बढ़ाते हुए राजा चक्रधर सिंह की स्मृति में 10 -दिवसीय चक्रधर महोत्सव आयोजित किया जाता है। इस उत्सव का आयोजन महाराजा चक्रधर सिंह द्वारा छत्तीसगढ़ की संस्कृति विरासत को संरक्षित करने, शास्त्रीय एवं लोक कलाओं को बढ़ावा देने तथा युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से किया गया था। किन्तु आज यह आयोजन महज एक राजनीतिक दिखावा बनकर रह गया है। छत्तीसगढ़ के स्थानीय: प्रतिभावान कवियों और लोक कलाकारों को ना बुलाकर बाहरी राजनीतिक व्यक्तियों को समारोह में बुलाया जा रहा है। इसके जो सूत्रधार -मंत्री ओपी चौधरी और कवि कुमार विश्वाश हैं। चक्रधर समारोह में (भाजपा सरकार) द्वारा छत्तीसगढ़ की अस्मिता और छत्तीसगढ़ियों का अपमान किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ियों का अपमान आम आदमी पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी 29 अगस्त को पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश के सभी जिलों में मंत्री ओपी चौधरी और कवि कुमार विश्वाश का पुतला दहन करेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes