Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

ग्राम पंचायतों में शीघ्र एल.एम.सी. का प्रस्ताव कराकर प्रस्तुत करें उपजिला अधिकारी नानपारा -NN81

नानपारा बहराइच


नानपारा थाना समाधान दिवस के उपरांत उपजिलाधिकारी नानपारा की अध्यक्षता में अन्नपूर्णा भवन के निर्माण हेतु भूमि चयन एवं प्रस्ताव के संबंध में बैठक का आयोजन हुआ गई, जिसमें एसडीएम नानपारा द्वारा विकास खंड बलहा, शिवपुर एवं नवाबगंज में छः-छः उचित दर दुकान मनरेगा से व एक-एक उचित दर दुकान विभागीय बजट से बनाने हेतु ग्राम पंचायतों का चयन किया तथा संबंधित को निर्देशित किया गया कि चयनित ग्राम पंचायत में भूमि प्रबंधक समिति का प्रस्ताव कराकर तत्काल प्रस्ताव प्रेषित करने के निर्देश दिए ताकि बजट की मांग कर अबिलम्ब अन्नपूर्णा भवन का कार्य शुरू कराया जा सके।इस दौरान तहसीलदार नानपारा, संबंधित क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, संबंधित पूर्ति निरीक्षक नानपारा, बलहा, रिसिया, नवाबगंज, बी.डी.ओ., पी.डब्ल्यू.डी के ए.ई व जेई एवं संबंधित विकास खंड के ए.डी.ओ. व आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes