संजू नामदेव हरदा। पुलिस लाईन का परिसर आज एक विशेष अवसर का साक्षी बना, जब पुलिस परिवारों की सुविधा और कल्याण को ध्यान में रखते हुए पुलिस केन्टीन की शुरुआत की गई। इस केन्टीन का उद्घाटन पुलिस महानिरीक्षक मिथलेश कुमार शुक्ला ने पारंपरिक रिबन काटकर किया। इससे पहले पंडितजी द्वारा विधिविधान से पूजन एवं मंगलाचरण कराया गया,
केन्टीन से मिलेगा सस्ता और सुलभ सामान
इस पहल का उद्देश्य पुलिसकर्मी एवं उनके परिवारों को उचित दामों पर आवश्यक घरेलू सामग्री उपलब्ध कराई जाना है पुलिस लाईन में इस केन्टीन के शुरू होने से पुलिसकर्मी और उनके परिजन आसानी से एक ही स्थान से किराना, खाद्य सामग्री, दैनिक उपयोग की वस्तुएँ और अन्य सामान ले सकेंगे। इससे न केवल उनकी आर्थिक बचत होगी बल्कि उन्हें समय की भी सुविधा मिलेगी।कार्यक्रम में मौजूद पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों ने इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि यह सुविधा उनके लिए किसी घर के सहारे से कम नहीं है। इससे वे निश्चिंत होकर अपनी सेवाएँ दे सकेंगे और परिवार की आवश्यकताओं की चिंता कम होगी।इस अवसर पर पुलिस उप महानिरीक्षक प्रशांत खरे, पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार मिश्रा सहित पुलिस विभाग के सभी वरिष्ठ अधिकारी एवं बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और उनके परिवारजन मौजूद थे।

