Reported By: Laxman Raikvar
कंसा वन चौकी के सामने से कटे सागोन के पेड़, मिलीभगत के आरोप: तेंदूखेड़ा
तेंदूखेड़ा--तेंदूखेड़ा उपवन मण्डल के अंतर्गत आने वाली तेजगढ़ रेंज में वन कर्मियों की लापरवाही सामने आई है।जहाँ पर कंसा चौकी के सामने लगे कीमती सागोन के पेड़ों को वन माफियाओ के द्वारा लाखो रुपये कीमती तीन पेड़ काट लिए है।तेजगढ़ मुख्यालय से महज दो किलोमीटर दूर एवं कंसा वन चौकी के ठीक100 मीटर सामने की दूरी से वन माफियाओ ने तीन पेड़ो को काट लिए गए है।तस्वीरों ने इन पेड़ों का ब्यास करीब दो फिट दिखाई पड़ता है और इसकी लम्बाई करीब40 से 50 फिट की होगी।तेजगढ़ रेंज में वैसे तो सागोन की मात्रा कम है लेकिन कंसा चौकी के सामने करीब100 से अधिक पेड़ लगे हुए हैं जो कि अभी तक सुरक्षित थे ये पेड़ सड़क के किनारे लगे हुए हैं।स्थानीय लोगो ने बताया है कि करीब7 दिन पहले ये पेड़ काटे गए है। जगदीश लोधी राजेश लोधी विक्रम लोधी ने बताया है कि इस तरह वन चौकी के सामने लगे पेड़ो को काटना स्पष्ट करता है कि वन कर्मियों की एवम वन माफियाओ की मिलीभगत से ही सम्भव हुआ है क्योंकि वह चौकी में वन कर्मियों की ड्यूटी हमेशा रहती है लेकिन इस चौकी में जानबूझकर लापरवाही की गई ताकि पेड़ आसानी से काट लिए जाए।लोगो ने आरोप लगाया है कि सड़क किनारे के पेड़ नही बच रहे हैं तो अंदर जंगलो का क्या हाल होता होगा।वन् चोकीयो मे वन कर्मी रहते नही है शाम होते ही वे अपने घरों में दुबक जाते हैं और जंगल वन माफियाओ के भरोसे छोड़ दिये जाते हैं।
शेख मुख्यतार ने बताया है कि विट गार्ड के द्वारा पी ओ आर काटी गई थी उनसे पूछना पड़ेगा किन पेड़ो की काटी गई है वारिश के दिन ही ये पेड़ काटे गए होंगे

