Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

विश्व हिन्दू परिषद दुर्गा वाहिनी की मातृशक्तियो ने देश के जवानों को रक्षा सूत्र बांधा। -NN81


मनावर जिला- धार( म प्र)

सरिता पाटीदार की रिपोर्ट।

स्थान:- मनावर। 

विओ:विश्व हिंदू परिषद दुर्गावाहिनी मातृशक्ति अपनी बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के दौरान मनावर की विश्व हिंदू परिषद की दुर्गा वाहिनी बहनों ने CRPF जवानों को राखी बाँधकर उनकी दीर्घायु की कामना की।

 प्रांत सह संयोजिका ऋतु शर्मा  ने बताया कि ये हमारे भाई  है और हमारी सुरक्षा करते हैं।   अपनी ड्यूटी छोड़कर कहीं जा भी नहीं सकते हैं ।इसलिए इनको रक्षा सूत्र  बांधना अनिवार्य है ।भाई की तरह रिश्ते का पालन करना भी  अति आवश्यक है।  प्रांत सह मंत्री बजरंग दल मुकेश जी पाटीदार की उपस्थिति में  भारत मां के लाल की लंबी उम्र की कामना की ।कश्मीर, अमरनाथ बूढ़ा ,अमरनाथ राजौरी, सुंदरबनी ,जम्मू के सभी जवानों को लगभग हमारे सीमा तैनात जवानों को इस रक्षाबंधन के त्यौहार पर रक्षा सूत्र बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना की ।दुर्गा वाहिनी की मातृ शक्ति से जवानों ने रक्षा सूत्र बनवाते हुए कहा देश की सभी बहनों का आशीर्वाद और प्रेम हमारे प्रति है। उनका हम तहे दिल से आभार व्यक्त करते हैं। आज सरहद पर आपने आकर हमें जो रक्षा सूत्र बांधा है। हमारे लिए इससे बड़ा तोहफा और कोई नहीं। सभी जवान बड़े प्रसन्न हुए और दुर्गाहिनी मातृशक्ति उपस्थित रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes