रिपोर्ट- नेहाल अख्तर
(बलिया)।रसड़ा : रेल समस्याओं को लेकर रसड़ा का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को रेलमंत्री के नाम ज्ञापन क्षेत्रीय विधायक उमाशंकर सिंह को सौंपा। सामाजिक कार्यकर्ता विश्वजीत जायसवाल के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन पत्र में कहा गया है कि बलिया से जम्मू तवी एक्सप्रेस का संचालन होना है जो वाया रसड़ा न चलाकर गाजीपुर-औडिहार से चलाया जा रहा है। पत्र में कहा गया है कि पहले से ही सुहेलदेव एक्सप्रेस गाजीपुर औड़िहार होते हुए जम्मू तवी जाती है। रेल विभाग इस निर्णय से रसड़ा क्षेत्र के लोग काफी उपेक्षित महसूस कर रहे है। इस क्षेत्र से हजारों की संख्या में लोग तीर्थ यात्राओं पर जाते रहते हैं। इसी प्रकार गरीब नवाज एक्सप्रेस जो रसड़ा से होकर अजमेर शरीफ जाती है लेकिन उसका ठहराव रसड़ा में नहीं है। इसके बारे में भी कई बार मांग पत्र दिए जा चुके हैं लेकिन रसड़ा क्षेत्र की जनता की लगातार उपेक्षा की जा रही है। उन्होंने विधायक से अपील किया कि वह इसमें ठोस पहल करें। प्रतिनिधिमंडल में धर्मवीर, जावेद अंसारी, बब्लू जावेद, मुन्ना कन्नौजिया, रंजीत कुमार, एजाज अहमद, राजकुमार गुप्ता, सिराज अहमद, कृष्ण प्रजापतिख् अनूज जायसवाल, आदर्श कलवार, नीरज गुप्ता, दिलीप मद्धेशिया आदि भी शामिल रहे।
