महारास्ट्र नंदुरबार- ( जाविद शेख )
नंदुरबार की जानी-मानी सामाजिक व शैक्षणिक संस्था इस्माईल दगू जनसेवा फाउंडेशन की ओर से हाल ही में संजय गांधी निराधार योजना के अंतर्गत नायब तहसीलदार पद पर नियुक्त किए गए मदन जी रावसाहेब का भव्य सत्कार समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष तथा कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष एजाज भाई बागवान ने गुलाब पुष्पगुच्छ भेंट कर श्री मदन जी का सम्मान किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
एजाज भाई बागवान ने अपने मनोगत में कहा,
"मदन जी रावसाहेब एक मिलनसार, मददगार और हर किसी के प्रिय व्यक्ति हैं। वे मेरे व्यक्तिगत रूप से बेहद करीबी मित्र हैं। उनकी यह उपलब्धि हम सभी के लिए गर्व का विषय है। हम उन्हें आगे की जिम्मेदारियों के लिए ढेरों शुभकामनाएं देते हैं।"
इस कार्यक्रम में इस्माईल दगू जनसेवा फाउंडेशन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और कई स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
