Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

अधिवक्तार बार एसोसिएशन एल्डर कमेटी के चेयरमैन बने विजयशंकर सिंह -NN81

 


रिपोर्ट- नेहाल अख्तर 

(बलिया)। रसड़ा अधिवक्ता बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट रसड़ा बलिया के अधिवक्ताओं की आवश्यक बैठक गुरूवार को पूर्व सूचना के अनुसार बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राधेश्याम चौबे की अध्यक्षता में हुई। जिसमें वरिष्ठता सूची के आधार पर एल्डर कमेटी का चयन किया गया। जिसमें वरिष्ठ अधिवक्ता  विजय शंकर सिंह को चेयरमैन तथा पारसनाथ सिंह, इंद्र देव यादव, मृगेंदर बहादुर सिंह, कमलेश तिवारी को वरिष्ठ सदस्य के रूप में चयन किया गया। इन पदाधिकारियों के चयन के पश्चात उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। बैठक में पंकज दूबे, अखिलेश सिंह, अशोक सिंह, बृज विहारी सिंह, इंद्र जीत तिवारी, प्रेम सागर सिंह, मुख्तार अंसारी, अजीत चौहान, माधवेश तिवारी, दीपक दूबे आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes