Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

किसान संघ के अध्यक्ष श्री अनिरुद्ध लोधी द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की गई एवं श्री जसेले के व्यवहार की भौतिक रूप से सराहना की गई -NN81



नरसिंगपुर-संजय साहू 



आज दिनांक 6 अगस्त 2025 को किसान संघ एवं कार्यपालन अभियंता नरसिंहपुर श्री विवेक जसेले  के साथ विद्युत संबंधित आ रही शिकायतों के संबंध में बैठक का आयोजन कार्यपालन अभियंता के कक्ष में किया गया जिसमें किसान संघ के अध्यक्ष श्री अनिरुद्ध लोधी एवं किसान बहुतायत में उपस्थित हुए किसान संघ द्वारा एक-एक शिकायत का अवलोकन श्री जसेले  के सामने प्रकट किया गया! श्री जसेले द्वारा शिकायतों के  निराकरण का आश्वासन देते हुए कुछ शिकायतें तत्काल प्रभाव समाप्त करते हुए किसान संघो को विश्वास दिलाया के विद्युत विभाग किसान संघ के साथ हमेशा बना हुआ है इसको लेकर के किसान संघ के अध्यक्ष श्री अनिरुद्ध लोधी द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की गई एवं श्री जसेले के व्यवहार की भौतिक रूप से सराहना की गई 




 किसान संघ के प्रतिनिधि द्वारा अवगत कराया गया कि ग्रीष्मकालीन मूंग की फसल के दौरान विद्युत व्यवस्था नरसिंहपुर संभाग के अंतर्गत श्री जसेले  एवं अन्य कनिष्ठ अभियंताओं ने बहुत अच्छे से उपलब्ध कराई जिस की नरसिंहपुर डिवीजन में मूंग का रिकॉर्ड उत्पादन गढ़ वर्ष के सापेक्ष हुआ है 


 इसके साथ-साथ किसान संघ के साथ आए हुए जनप्रतिनिधि संघ ने भी कार्यपालन अभियंता द्वारा किए गए कार्यों को लेकर के सराहना व्यक्त करें साथ ही संभाग अंतर्गत सुचारू विद्युत प्रदायक करने हेतु कार्यपालन अभियंता का धन्यवाद ज्ञापित किया 


 इस दौरान कार्यपालन अभियंता द्वारा स्पष्ट रूप से आश्वासन दिया  गया कि विद्युत विभाग का प्रथम एवं मूल दायित्व सामान्य विद्युत उपभोक्ताओं तक सुचारू विद्युत आपूर्ति बनाए रखना है जिसको लेकर के विभाग तत्पर है !श्री जसेले  द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि किसी भी विद्युत उपभोक्ता को किसी भी प्रकार की समस्या है तो वह ऑफिस कार्यालय में आकर के उनसे स्वयं मिल सकते हैं इसको लेकर के किसान संघ के अध्यक्ष श्री लोधी द्वारा बताया गया कि जब भी कार्यपालन अभियंता से किसान संघ की बैठक के लिए समय चाहा गया है तब उनके द्वारा प्रदान किया गया है अंत में मीटिंग आभार के साथ समाप्त हुई ठीक है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes