Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

अंजनिया में विश्व आदिवासी दिवस पर धूम ,रैली व जनसभा में उमड़ा सैलाब : NN81

Reported By : Gajendr Patel 


अंजनिया में विश्व आदिवासी दिवस पर धूम ,रैली व जनसभा में उमड़ा सैलाब : 

 विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर मंडला के अंजनिया नगर में हजारों की संख्या में आदिवासी समाज के सदस्य पारंपरिक परिधानों में सजे-धजे सडक़ों पर उतरे नजर आए। हाईवे स्थित बड़ा देव स्थल से पैदल नगर भ्रमण रैली के साथ शुरू हुआ यह कार्यक्रम जनसभा,सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और सम्मान समारोह केे साथ देर शाम तक जारी रहा। कार्यक्रम की शुरूआत बडा स्थल से प्रात: पूजा पाठ हवन के साथ दोपहार बाद जश्र के साथ आरंभ हुई जिसमें आसपास के लगभग 40 गांवो से लोगो ने इस कार्यक्रम मे शिरकत करते देखे गए। जानकारी के मुताबिक बिछिया विकासखंड के अंजनिया ग्राम में विश्व आदिवासी दिवस पर चांहुओर जश्र का माहौल देखा गया । बडा देव स्थल पर विभिन्न प्रकार के धार्मिक व सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित हुई । दोपहर बाद नगर में पैदल जूलूस रैली निकाली गई जिसमें युवा वर्ग के अलावा महिआएं बच्चे और वयस्क गण पारम्परिक पौशाक पहने आयोजन में भाग लिए।  इस दौरान समाज के लोगों  ने "बिरसा मुंडा की जय" और' एक तीर एक कमान' -आदिवासी एक समान! जैसे जोशीले नारों से अंजनिया की गलियां गूंज उठीl रैली नगर भ्रमण के बाद हाईस्कूल मैदान में संपंत्र हुई । 

आदिवासी कला संस्कृति के बिखरे रंग -
कार्यक्रम में पारंपरिक आदिवासी नृत्य एवं संगीत की शानदार प्रस्तुतियां ने माहौल को जीवंत बना दिया। और मादर नृत्य के धनकुर गायन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया.lयुवक-युवतियां व बच्चों ने पारंपरिक परिधान में शामिल होकर पूरे आयोजन को और भी रंगीन बना दिया था l

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes