Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

विधायक की कम्पनी द्वारा बनाए गए गड्ढे में गिरकर मासूम की मौत, महंत ने विधायक को लिया आड़े हाथ, कहा विधायक संवेदनहीन है : NN81

 Reported By : Nehal Akhtar 


विधायक की कम्पनी द्वारा बनाए गए गड्ढे में गिरकर मासूम की  मौत, महंत ने विधायक को लिया आड़े हाथ, कहा विधायक संवेदनहीन है

(बलिया)। रसड़ा श्री नाथ मठ के महंत, महंत कौशलेन्द्र गिरी रसड़ा विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को गौरा गाँव  पहुंचे। जहाँ पीड़ित सुनील के दुःख की घड़ी में शिरकत कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त किए। दरअसल, 7 अगस्त गुरूवार को ग्राम गौरा निवासी सुनील राजभर का आठ वार्षिय मासूम बालक सत्यम् राजभर गाँव में ही अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था।  इसी दौरान खेल-खेल में वह एक ऐसे स्थान के पास पहुंच गया, जहां भारी बारिश के कारण एक गहरा गड्ढा पानी से भरा हुआ था। सत्यम् का पैर फिसला और वो गहरे गड्ढे -पानी में डूब गया। डूबने की वजह से मासूम की मौत हो गई वहीं परिवार की पीड़ा को देख महामंडलेश्वर काफी दुःखित दिखाई दिए। महंत कौशलेन्द्र गिरी ने विधायक को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि विधायक की कम्पनी द्वारा बनाए गए गड्ढे में मासूम डूबकर दम तोड़ दिया। यह कैसा विधायक है जो अपनी गलतियों से सीख नहीं लेता इसी तरह साल 2011 में एक घटना घटित हुई थी. विधायक की कंपनी द्वारा सड़क के किनारे  बनाए गए  गड्ढे में  ट्रैक्टर ट्राली पलटने से 46 लोगों की मौत हो गई। जिसमें महिलाएं व बच्चे शामिल थे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes