NEWS NATION 81
संवाददाता- गजेंद्र पटेल
लोकेशन - जिला मंडला
एंकर- मंडला जिले के कस्बा अंजनिया क्षेत्र अंतर्गत पोशक ग्राम सरईटोला अपनी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहा है l विकास कार्य को लेकर गांव में कोई काम नहीं किये जा रहे हैं l यहां तक कि गांव मे सड़क, नाली तक नहीं बनाई गईं है l जिससे लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है l इसके अलावा गांव मे चारों तरफ गंदगी का ढ़ेर लगा हुआ हैl पर स्वच्छता को लेकर अंजनिया पंचायत के द्वारा सफाई अभियान नहीं चलाया जा रहा है l जानकारी अनुसार जनपद पंचायत बिछिया अंतर्गत ग्राम पंचायत अंजनिया के पोषक ग्राम सरईटोला के वार्ड क्रमांक 1 और 2 के ग्रामीणों द्वारा पिछले कई वर्षों से मोहल्ले में पक्की सड़क और नाली निर्माण की मांग को लेकर जदोज़हद करते देखा जा रहा हैl चार दिन पहले ही यहां गांव के ग्रामीणों द्वारा पंचायत पहुंचकर आवेदन दिया गया था l जिसमें उनकी मांग थी कि गांव में चारों तरफ गंदगी व्याप्त हैl वार्डों में पक्की नाली का निर्माण नहीं होने से गंदा पानी घरों के सामने बह रहा है l सीसी रोड खस्ताहाल हो गई है l जिससे गांव के स्कूली बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं, युवाए. गांव मे फैली गंदगी के बीच से ही होकर बाहर निकल रहे है l पर पंचायत के द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है l
ग्रामीणों ने की सफाई, कहां गांव में संक्रामक बीमारी फैलने का था ड़र
गांव में फैली गंदगी और मूलभूत सुविधाओं के लेकर मांग पंचायत से की जा रही है l बावजूद ध्यान नहीं दिया जा रहा है इससे परेशान ग्रामीणों ने रविवार को हाथों में फावड़ा थामा और स्वयं ही नालियों की सफाई शुरू कर दी l इस सामूहिक प्रयास ने न केवल गांव की स्थिति को थोड़ी राहत दी, बल्कि लोगों के अंदर प्रशासनिक उपेक्षा के प्रति रोष भी प्रकट किया l ग्रामीणों ने यह स्पष्ट संकेत दिया कि आने वाले पंचायत चुनाव में वे ऐसे गैर जिम्मेदार नेतृत्व को जवाब जरूर देंगे l

