Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

भगवती मानव कल्याण संगठन के संयुक्त तत्वाधान में तहसील बांदरी के ऑडिटोरियम भवन में जिला स्तरीय 24 घंटे का अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ आयोजित किया गया-NN81

 बांदरी सागर ।


भगवती मानव कल्याण संगठन के संयुक्त तत्वाधान में तहसील बांदरी के ऑडिटोरियम भवन में जिला स्तरीय 24 घंटे का अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ आयोजित किया गया जिसमें हजारों हजारों की संख्या में धर्मप्रेमी जनता , क्षेत्रबासी,एवं भगवती मानव कल्याण संगठन के प्रांतीय,संभागीय,जिला कार्यकर्ता उपस्थित हुए पूरी बांदरी नगर एवं जिले को नशामुक्ति बनाने के लिए नगर के प्रमुख मार्गो से नशामुक्ति सद्भावना रैली भी निकल गई साथ ही विभिन्न मार्गों पर केंद्रीय अध्यक्ष पूजा शुक्ला एवं सिद्धाश्रम चेतन आरुणि जी का भव्य स्वागत किया गया उसके पश्चात परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज एवं मातादिशक्ति जगत जननी जगदंबा की दिव्या आरती संपन्न की गई और कार्यक्रम का समापन किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारी हुई भगवती मानव कल्याण संगठन की केंद्रीय अध्यक्ष पूजा शुक्ला जी ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित किया आपने अपने संबोधन में कहा कि कर्म ही मनुष्य का भविष्य तय करता है जैसा आपका कर्म होगा वैसा आपको फल मिलेगा और वैसा ही आपका भविष्य होगा अच्छे कर्मों का फल सदैव अच्छा ही होता है और बुरे कर्मों का फल हमेशा बुरा ही होता है

आज समाज में नाना प्रकार की कथा वाचक लोगों का भविष्य बताने का दावा करते हैं उनके स्वयं का भविष्य अंधकार में जा रहा है लोगों को टोटकों और झूठे चमत्कारों की दिशा में बड़ा रहे है उन सभी कथावाचकों को स्वयं का भविष्य पता करने की पात्रता नहीं है केबल समाज को ठगने का कार्य किया जा रहा है, भगवती मानव कल्याण संगठन दिनरात श्री शक्तिपुत्र जी महाराज जी के दिशा निर्देशन पर चलकर लोगों को नशे मांस से मुक्त चरित्रवान बनाने का प्रयास कर रहा है साथ ही धर्म,राष्ट्र,मानवता की सेवा के लिए प्रेषित कर रहे हैं जब तक की समाज नशा मुक्ति नहीं हो जाता जब तक उसका आध्यात्मिक और भौतिक विकास नहीं हो सकता।

बंदरी से बृजेश सिंह लोधी की रिपोर्ट

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes