Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

नारायणपुर में सुरक्षाबलों ने घेराबंदी कर एक नक्सली को पकड़ा-NN81

लोकेशन नारायणपुर छत्तीसगढ़ 

संवाददाता खुमेश यादव 


नारायणपुर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में रविवार को एक और बड़ी सफलता मिली है. DRG-ITBP की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने हथियार और विस्फोटक सामग्री के साथ एक सक्रिय नक्सली को गिरफ्तार किया है.गश्त के दौरान घेराबंदी: डीआरजी और आईटीबीपी की टीम ने एरिया डोमिनेशन ऑपरेशन चलाया था. ये ऑपरेशन ओरछा क्षेत्र के ग्राम दुर्गीन और मरकाबेड़ा के जंगल-पहाड़ इलाकों में चलाया गया. इस दौरान पुलिस बल को देखकर एक संदिग्ध व्यक्ति छिपने की कोशिश करता मिला, जिसे घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया.मिलिशिया कमांडर निकला संदिग्ध: पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मड्डा कुहडाम पिता लखमु कुहडाम (निवासी ईदवाया, वर्तमान पता भटबेड़ा) बताया. उसने कबूल किया कि वह साल 2019 से अप्रैल 2025 तक भटबेड़ा मिलिशिया कमांडर के रूप में सक्रिय रहा है.पुलिस की रेकी करता था: नक्सली नेताओं दीपक, रामदास, सगनू, राकेश के निर्देश पर वह पुलिस गतिविधियों की रेकी करता था. साथ ही IED लगाने और जनताना सरकार के कमांडर का काम करता था.भारी मात्रा में हथियार भी बरामद: उसने खुलासा किया कि वह अपने साथियों मनकू कुजाम और काडेल पोडियाम के साथ मिलकर डीआरजी और आईटीबीपी जवानों को नुकसान पहुंचाने की तैयारी में था. आरोपी की निशानदेही पर तलाशी अभियान चलाया गया, जिसमें भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई.


बरामद सामग्री की लिस्ट-




1 नग BGL लकड़ी का फोरहेण्ड गार्ड सहित

5 नग BGL सेल और 5 नग BGL गोली

1 नग 12 बोर बंदूक

6 नग गोली

1 भरमार बंदूक

डेटोनेटर, सफेद वायर, बारूद भरा हुआ प्लास्टिक डिब्बा .

2 नग पोटली सामग्री

इस संबंध में नारायणपुर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धाराओं और आर्म्स एक्ट की धारा के तहत अपराध दर्ज किया है. साथ ही आरोपी को जेल भेज दिया है. पुलिस अधीक्षक रोबिनसन गुड़िया के आदेश और 38वीं वाहिनी आईटीबीपी सेनानी रोशन सिंह ओसवाल के मार्गदर्शन में टीम निकली थी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes