उतई। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन विश्वास अभियान के तहत उतई पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ग्राम जोरातराई नहर रोड, गौरा चौक स्थित खुशी बिरयानी दुकान में गांजा बेचने की फिराक में बैठी एक महिला को रंगे हाथों पकड़ा।घटना 23 अगस्त 2025 की है। मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी कर संदिग्ध महिला को पकड़ लिया। पूछताछ में महिला ने अपना नाम ममता महिलांगे (26 वर्ष, निवासी गौरा चौक, ग्राम जोरातराई) बताया।तलाशी के दौरान उसके पास से पीले रंग के थैले में रखा 1.280 किलोग्राम गांजा (कीमत लगभग ₹12,000) और एक सैमसंग कीपैड मोबाइल बरामद हुआ। वैध दस्तावेज पेश करने में असफल रहने पर पुलिस ने सामग्री जब्त कर NDPS एक्ट की धारा 20(ख) के तहत मामला दर्ज किया और महिला को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया
इस कार्रवाई में थाना उतई के निरीक्षक, उपनिरीक्षक, आरक्षक एवं महिला आरक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
गोपेश साहू

