संवादाता
संवादाताप्रदीप बैरागी झारड़ा जिला उज्जैन 
जिला उज्जैन झारड़ा नगर में हरतालिका तीज व्रत भादो मास में हस्त नक्षत्र में मनाया जाता है इस दिन सभी सुहागिन महिला द्वारा मंदिर में जाकर भगवान शिव पार्वती जी की पूजा की जाती है महिलाओ द्वारा सुबह से ही व्रत रखा जाता है जो चतुर्थी को पूर्ण होता है महिला द्वारा भगवान की आकर्षक झांकी बनाई जाती है जिसमें शिव पार्वती जी सहित स्थापना की जाती है तत्पश्चात बालू रेत से शिवजी के लिंग की स्थापना की जाती है तत्पश्चात पूजा अर्चना की जाती है झारड़ा नगर में श्री खेड़ा पति हनुमानजी मंदिर में पूजा अर्चना पुजारी प्रदीप बैरागी द्वारा की गई तथा नई आबादी में संतोष जी जायसवाल जी के घर पर हर तालिका तीज व्रत कथा पंडित प्रदीप बैरागी द्वारा सुनाई गई घाट मोहल्ला में भी भगवान शिव जी की पूजा अर्चना की गई कथा संतोष बैरागी द्वारा सुनाई गई तत्पश्चात श्री राम मंदिर मैं भी हरतालिका तीज व्रत मनाया गया वहां पर सियाराम दास जी बैरागी द्वारा कथा सुनाई गई
