Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

झारड़ा के पास गांव पाताखेड़ी में बाबा रामदेव जी का भव्य जन्मोत्सव एवं विशाल भंडारा आयोजित हुआ , हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने लिया महा प्रसादी का लाभ-NN81

 संवाददाता

प्रदीप बैरागी झारड़ा 

जिला उज्जैन

विशाल भंडारे में एक लाख से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं ने महा प्रसादी का लाभ लिया

.झारड़ा से  12 किलोमीटर उत्तर दिशा में स्थित गांव पाताखेड़ी में बाबा रामदेव जी का जन्मोत्सव भादवा सुदी बीज  को बड़ी धूमधाम हर्षोल्लास से मनाया गया जिसमें विशाल मेला और विशाल भंडारा आयोजित किया जाता है जिसमें राजस्थान, और आस पास एवं दूरदराज के क्षेत्रों से हजारों लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं एवं आयोजित विशाल भंडारे में महा प्रसादी का लाभ लेते हैं बाबा रामदेव के मंदिर को आकर्षक विद्युत लाइटों से सजाया गया एवं सुगंधित फूलों से डेकोरेशन किया गया था प्रातः पंडित जी द्वारा बाबा रामदेव जी का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की गई, एक दिन पहले एकम तिथि को रात्रि में बाबा रामदेव जी की कथा एवं रात्रि जागरण का आयोजन किया गया जिसने हजारों श्रद्धालुओं ने धर्म लाभ लिया ,विशाल भंडारे में एक दो दिन पहले से ही महा प्रसादी  बनना शुरू हो गई थी , सुबह से रात्रि 12 बजे तक बड़ी धूमधाम संख्या में श्रद्धालु बाबा रामदेव जी के दर्शन के लिए आ रहे थे दर्शन के पश्चात भंडारे में महा प्रसादी का लाभ ले रहे थे, बाबा रामदेव जी के मेले में हजारों लाखों की संख्या में श्रद्धालु अपने फोर व्हीलर टू व्हीलर वाहनों से पहुंचे प्रशासन ने पूरी तैयारी कर रखी थी आसपास के क्षेत्र से पुलिस बल, यातायात पुलिस, ट्राफिक व्यवस्था सुचारू रूप से बना रही थी बाबा रामदेव जी के मेले में विभिन्न संस्था सामाजिक संस्थाओं की समितियां भी अपनी सेवाएं दे रही थी चिकित्सा का क्षेत्र में डॉक्टर भी वही एंबुलेंस के साथ उपस्थित थे जो श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य परीक्षण करते रहे, अग्निशमन फायर ब्रिगेड भी उपस्थित थी बाबा रामदेव जी के विशाल भंडारे एवं पूरे कार्यक्रम की व्यवस्था जय बाबा रामदेव समिति पाता खेड़ी देख रही थी प्रशासन की ओर से राजस्व पुलिस विभाग से सभी उपस्थित थे, बाबा रामदेव जी का विशाल भंडारा एवं कार्यक्रम का  सफल आयोजन का जय बाबा रामदेव समिति पाता खेड़ी ने सभी सभी धर्म प्रेमी जनता एवं पुलिस, राजस्व, प्रशासन आदि का आभार व्यक्त किया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes