Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

विधायक ने लवकुश जन्मोत्सव पर लवकुश चौराहे के नामकरण की घोषणा - NN81



लोकेशन राजगढ़ से पवन अहिरवाल की रिपोर्ट।   

जीरापुर में हर्षोल्लास के साथ मना लवकुश जन्मोत्सव

जीरापुर। नगर में कुशवाह समाज द्वारा बड़े हर्ष और उल्लास के साथ  लवकुश जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर समाजजन द्वारा एक भव्यचल समारोह निकाला गया, जो कुशवाह मोहल्ला से प्रारंभ होकर बुधवारिया बाजार, अटल चौक, इंदर चौराहा, विवेकानंद चौराहा, बस स्टैंड और पंचोली चौक होते हुए कुशवाहा धर्मशाला पहुंचा। चल समारोह का नगर में जगह-जगह स्वागत किया गया, जहां समाजबंधुओं और नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर आयोजन की भव्यता को और बढ़ाया।


कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक हजारीलाल दांगी ने समाज के सामुदायिक भवन हेतु 5 लाख रुपये की राशि स्वीकृत करते हुए भूमि पूजन किया। इस अवसर पर विधायक हजारीलाल दांगी ने समाज की एक महत्वपूर्ण मांग को स्वीकारते हुए नगर में माचलपुर रोड स्थित नए ब्रिज के नीचे बने प्रमुख चौराहे का नामकरण “लवकुश चौराहा” किए जाने की घोषणा की। इस घोषणा से समाजजनों में विशेष उत्साह और हर्ष का वातावरण रहा। लंबे समय से समाज इस चौराहे के नामकरण की मांग कर रहा था, जिस पर विधायक द्वारा सहमति देते हुए इसे लवकुश चौराहा नाम देने की ऐतिहासिक घोषणा की गई।


आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे और जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। समाज के वरिष्ठों और नगरवासियों ने इस निर्णय को समाज की एकता और पहचान के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।


कार्यक्रम के समापन पर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं समाज के पदाधिकारी पवन कुशवाह ने सभी अतिथियों, नगरवासियों और समाजबंधुओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाज की एकता और सहयोग से ही ऐसे भव्य आयोजन संभव हो पाते हैं।


लवकुश जन्मोत्सव का यह आयोजन न केवल समाज की सांस्कृतिक एकता का प्रतीक रहा, बल्कि लवकुश चौराहे के नामकरण की घोषणा ने इसे ऐतिहासिक और अविस्मरणीय बना दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes