Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

“फिटनेस का डोज, आधा घंटा रोज़” संदेश के साथ आम नागरिकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी-NN81

 लोकेशन नारायणपुर छत्तीसगढ़ 

संवाददाता खुमेश यादव 

नारायणपुर, 24 अगस्त 2025 // पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार Sunday On Cycle अभियान के तहत नारायणपुर जिला पुलिस और 16वीं वाहिनी छ.स.बल के संयुक्त तत्वावधान में आज प्रातः 7 बजे भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ बालक हाई स्कूल मैदान से हुआ, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सम्पन्न हुई।रैली में लगभग 500 से अधिक जिला पुलिस बल, छसबल, आईटीबीपी और बीएसएफ के अधिकारी-कर्मचारी, शैक्षणिक संस्थानों के शिक्षक-शिक्षिकाएँ, छात्र-छात्राएँ, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए। पूरे मार्ग में प्रतिभागियों ने “फिटनेस का डोज, आधा घंटा रोज़” का नारा बुलंद किया।अधिकारियों ने संदेश दिया कि साइकिलिंग शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक ताजगी और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में सहायक है। यह न केवल जीवनशैली जनित रोगों से बचाव करती है बल्कि प्रदूषण में कमी लाकर पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान देती है। रैली के दौरान यातायात अनुशासन के पालन पर भी विशेष जोर दिया गया

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री रॉबिंसन गुड़िया ने कहा कि साइकिलिंग एक सरल किन्तु प्रभावी व्यायाम है, जो शरीर को स्वस्थ, मन को प्रसन्न और जीवन को अनुशासित बनाता है। यदि हम प्रतिदिन मात्र आधा घंटा साइकिल चलाएँ तो न केवल बीमारियों से बच सकते हैं बल्कि प्रदूषण को घटाकर पर्यावरण की रक्षा भी कर सकते हैं। फिट इंडिया अभियान का उद्देश्य है कि देश का हर नागरिक साइकिलिंग को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाए।यह आयोजन श्री रॉबिंसन गुड़िया (पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर) एवं श्री संदीप कुमार पटेल (सेनानी, 16वीं वाहिनी छसबल) के मार्गदर्शन में किया गया। रैली में सेनानी मो. इजराईल (सेक्टर ऑप्स बीएसएफ), सेनानी राजीव कुमार गुप्ता (45वीं वाहिनी आईटीबीपी), अजय कुमार (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स), उप सेनानी अनिल चौधरी (53वीं वाहिनी आईटीबीपी), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील नायक, ऐश्वर्य चन्द्राकर, उप सेनानी बी.आर. भगत (16वीं वाहिनी छसबल), अनुविभागीय अधिकारी पुलिस लौकेश बंसल, उप पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत देवांगन, आर.आई. मो. मोहसिन खान, आर.आई. सोनू वर्मा सहित विभिन्न सुरक्षा बलों और पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes