बबीना क्षेत्र में कई वाहन काली फिल्म लगाकर सड़कों पर दौड़ रहे हैं। इससे न सिर्फ़ यातायात नियमों की धज्जियाँ उड़ रही हैं बल्कि सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। काली फिल्म की आड़ में कोई भी संदिग्ध या अपराधी आसानी से निकल सकता है।जिस तरह हाल ही में लाइट चौराहे पर सीओ और एआरटीओ की टीम ने अभियान चलाकर काली फिल्म, हेलमेट और सीट बेल्ट पर कड़ी कार्रवाई की थी, उसी तर्ज पर बबीना में भी सख्ती की ज़रूरत है।प्रशासन को तत्काल सख्त कदम उठाकर इन गाड़ियों की काली फिल्म उतरवानी चाहिए, ताकि क्षेत्र में पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
बबीना संवाददाता आरिफ मंसूरी

