Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

मुंसफी कोर्ट गेट के पास फिर फैला अतिक्रमण, अधिवक्ताओं का रोष-NN81

रिपोर्ट- नेहाल अख्तर

News nation81


जिला संवाददता बलिया

बलिया जनपद के रसड़ा नगर क्षेत्र के मुंसफी कोर्ट के मुख्य द्वार के पास एक बार फिर से अतिक्रमणकारियों ने कब्जा जमा लिया है। कुछ दिन पूर्व अधिवक्ताओं ने अतिक्रमण हटवाने की मांग को लेकर सड़क पर धरना आंदोलन भी किया था इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग की लापरवाही से पुनःअतिक्रमण का जाल सजना शुरू हो गया हैअधिवक्ताओं का कहना है कि लगातार चेतावनी और आंदोलन के बाद भी प्रशासन की ओर से ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं कोर्ट के मुख्य गेट के पास अतिक्रमण से आए दिन राहगीरों और वादकारियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है

लोगों का आरोप है कि नगर प्रशासन और संबंधित विभाग की ढिलाई के कारण अतिक्रमणकारी लगातार हावी हो रहे हैं।अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो वे पुनः बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes