लांजी, बालाघाट
अल्फा ग्रेस महिला मण्डल द्वारा संचालित अल्फा पब्लिक स्कूल भानेगांव से विज्ञान मंथन यात्रा 2025 के लिए कक्षा आठवी से 10 छात्र छात्राओं का तथा कक्षा नवमी से 06 छात्र छात्राओं का चयन हुआ है कक्षा आठवी से चहक बिसेन, नेहा लांजेवार, कुशाग्र खोबरागड़े, त्रनाली दानी, प्राची नागवंशी, माही रंगारी, पार्थ पटले, कलश्मा भगत, सांझ ठाकरे, नैन्सी मेश्राम एवम् कक्षा नवमी से अनिकेत ठाकरे, आदर्श ठाकरे, काजल भाजिपाले, सोमिल अगासे, यश भाजिपाले, सिम्मी बनसोड़ , का चयन विज्ञान मंथन मंथन यात्रा के लिए हुआ है जो गर्व की बात है और विज्ञान के प्रति रुचि जागृत कराता है विज्ञान मंथन यात्रा हेतु चयन होने पर अपनी शाला, माता पिता शिक्षकों का नाम गौरांवित किया है, शाला परिवार इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करती है। अल्फा पब्लिक स्कूल के संचालक सेवकराम बल्ले, संस्था के प्राचार्य हेमन्त कुमार बिसेन एवम् संस्था के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं ने समस्त छात्र छात्राओं को हार्दिक बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। संस्था में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी भाई बहन के प्यार का प्रतीक त्यौहार रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया गया साथ ही कृष्ण जन्माष्टमी का कार्यक्रम भी धूमधाम से मनाया गया छात्र छात्राओं ने कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर शाला में राधा कृष्ण के रूप अपनी भूमिका निभाई जो भारतीय संस्कृति को संजोए रखे हुए हैं।

