Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

दीपक तले अंधेरा न.पंचायत डाला कार्यालय के पास रात पसरा रहता है अंधेरा,खुली नाली से दुर्घटना की आशंका - NN81




संवाददाता :सुनील कुमार पाठक

डाला(सोनभद्र)। स्थानीय नगर पंचायत कार्यालय के पास स्थित मोहल्ले में रात होती ही अंधेरा पसर जाता है और  नाली कवर्ड नही होने से दुर्घटना की आशंका बनी हुई है । दीपक तले अंधेरा शब्द को चरितार्थ करता करता दिखा नवसृजित नगर पंचायत डाला बाजार कार्यालय जहां पर स्थित वहीं ठीक पास में रात होते ही मोहल्ले में अंधेरा पसर जाता है और नाली को कवर्ड नहीं किया गया है जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है ।


बताते चलें कि नगर पंचायत डाला बाजार का कार्यालय नगर क्षेत्र के वार्ड नंबर 9 में स्थित है वहीं पास के ही मोहल्ले में स्ट्रीट लाइट और नाली कवर्ड नहीं है जब की उसी मार्ग से जिम्मेदार अधिकारियों व प्रतिनिधियों का आना जाना नगर पंचायत कार्यालय पर होता है जहां से नगर क्षेत्र में सार्वजनिक सेवाएं एवं बुनियादी ढांचा प्रदान कर नगर के प्रत्येक वार्ड में विकास और नागरिकों को शहरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी है वही कार्यालय के ठीक पास के मोहल्ले में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जा पा रही है वहीं नगर पंचायत को जाने वाले मार्ग पर बनी हुई नाली पर कवर्ड नहीं कराया जा सका , रात होते ही मोहल्ल में अंधेरा छा जाता है ।स्थानीय लोगों ने नाली को कवर्ड व स्ट्रीट लाइट लगवाए जाने को लेकर कई बार जिम्मेदारों से शिकायत किया पर नाली को कवर्ड व स्ट्रीट लाइट नही लगाया जा सका । खेलने व आने जाने के दौरान खुली हुई नाली में बच्चे गिर भी चुके है, नाली में व अगल-बगल घास व झाड़ियां भी उग गई है ।जिससे अंधेरे में आने जाने को स्थानीय लोगों को विषैले जीव जंतु का डर भय सहित कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है ।स्थानीय लोगों ने खुली नाली को कवर्ड कराने व स्ट्रीट लाइट लगवाने की मांग की है ।नवागत अधिशासी अधिकारी अखिलेश सिंह द्वारा दिन में वार्डो का निरीक्षण का कार्यक्रम प्रतिदिन किया जा रहा है ईओ ने बातचीत के दौरान बताया कि प्रत्येक वार्डो का निरीक्षण कर खामियों को नोट किया जा रहा है और उसे दुरुस्त कराने व अन्य नगरी सुविधाओं को बहाल कराने का प्रयास किया जा रहा है ।अब देखने वाली बात है कि अपने ही कार्यालय के ठीक पास के मोहल्ले की खामियां उन्हें कब नजर आएगी ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes