संजू नामदेव खिरकिया । पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गणेश पूजा ईद डोल ग्यारस के दौरान शांति और विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए छीपाबड थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में थाना क्षेत्र के विभिन्न गणेश पूजा समितियों, शांति समिति के सदस्यों एवं गणमान्य लोगों के अलावा कई संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में पंडाल निर्माण के सुरक्षा मानकों का पालन, प्रतिमाओं की सुरक्षा के लिए स्वयंसेवकों की नियुक्ति, सीसीटीवी कैमरे लगाने और साउंड की अनुमति लेने जैसे विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में थाना प्रभारी राम कुमार धारिया ने पूजा के दौरान शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए सभी लोगों से नियमों का पालन करने की अपील की। इस दौरान एसडीओपी रोबर्ट गिरवाल एसडीएम शिवांगी बघेल मुख्य नगर पालिका अधिकारी महेंद्र शर्मा जेई प्रदीप डोले सहित पुलिस कर्मचारी नागरिक गण मौजूद थे।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Top Post Ad
Advertisement
