Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

किसानों को बिना परेशान हुए मिले यूरिया खाद -- उप जिलाधिकारी नानपारा-NN81

रिपोर्टर -प्रकाश श्रीवास्तव

 लोकेशन -नानपारा

नानपारा बहराइच । उपजिला अधिकारी  नानपारा मोनालिसा जौहरी व पुलिस क्षेत्राधिकारी  नानपारा के द्वारा तहसील नानपारा क्षेत्रान्तर्गत समस्त समितियों व अन्य यूरिया खाद वितरण केद्रो का संयुक्त रूप से बड़ी बारीकी से निरीक्षण किया गया निरीक्षण में अधिकारियों के द्वारा स्टॉक रजिस्टर से वितरण रजिस्टर का मिलान कराया गया अधिकारियों ने केंद्र संचालकों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि खाद वितरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरती जाए। पूरी पारदर्शिता के साथ खाद का वितरण किया जाए किसी भी किसान को किसी तरीके की कोई भी परेशानी नही होनी चाहिए। 

        उप जिलाधिकारी नानपारा ने बताया कि प्रशासन के द्वारा प्रत्येक केंद्र पर लेखपालों की और पुलिस की ड्यूटी लगा दी गई है जिससे शांतिपूर्ण तरीके से सभी किसानों को खाद प्राप्त हो सके ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes