Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

नाबालिक बच्ची से छेड़छाड़ के आरोपी को तत्काल कार्रवाई करते हुए शाहगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर जिला जेल सीहोर भेजा । -NN81


सीहोर थाना शाहगंज  

गजेंद्र भार्गव बुधनी 

दिनांक 04.08.2025 को फरियादिया पूजा रजक पति दिनेश रजक ने थाना शाहगंज पर रिपोर्ट किया कि मेरी नाबालिक बच्ची उम्र 7 साल करीबन घर के पास खेल रही थी मेरे पड़ोस का रहने वाला मनीष साहू पिता पूरन साहू ने उसे पहले बहला फुसला कर अपने पास बुलाया वह छत पर ले जाकर उसके साथ बुरी नीयत से छेड़खानी कर ने लगा मामला नाबालिक बच्ची का एवं संवेदनशील होने से तत्काल अपराध क्रमांक 258/25 धारा 74,137(2),76 बीएनएस 7,8 पोक्सो एक्ट  का पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री दीपक शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुनीता रावत, एसडीओपी बुधनी श्री रवि शर्मा के निर्देशन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह चौहान के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी बकतरा उप निरीक्षक मनोज मालवीय को आरोपी  की पतारसी हेतु टीम गठित कर  आरोपी मनीष साहू को हिरासत में लिया गया।पूछताछ में आरोपी ने  घटना करना स्वीकार किया  आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर विशेष न्यायालय सीहोर पेश किया गया

इनकी महत्वपूर्ण  भूमिका रही  बकतरा चौकी ए एस आई करण परमार दीपक चौहान सौरभ ठाकुर रमेश दहिकर देव कर्ण मालवीय की रही

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes