Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

हरदा जिले के सिराली में अवैध वसूली व जाली से परेशान व्यापारी, विधायक शाह से की गंभीर चर्चा -NN81

संवाददाता अनिल मालवीय 

लोकेशन हरदा एमपी



सिराली/टिमरनी विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक अभिजीत शाह से फुटकर व्यापारी महासंघ के अध्यक्ष शेख असलम ने अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात की। यह मुलाकात विशेष रूप से बाजार हार्ट क्षेत्र में व्यापारियों को आ रही समस्याओं के निराकरण को लेकर की गई।


अध्यक्ष शेख असलम ने विधायक को बताया कि बाजार हार्ट में अवैध वसूली की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं, जिससे छोटे व मध्यम वर्ग के व्यापारी अत्यंत परेशान हैं। साथ ही उन्होंने यह मुद्दा भी उठाया कि पुलिस लाइन के पास लगी लोहे की जाली के कारण दुकानदारों को पर्याप्त स्थान नहीं मिल पा रहा, जिससे दुकानें लगाना मुश्किल हो गया है।


शेख असलम ने कहा कि यदि इस जाली को दो से चार फीट पीछे किया जाए तो व्यापारी आसानी से दुकान संचालित कर सकेंगे, जिससे उनका रोज़गार व जीविका सुरक्षित रहेगी।


विधायक अभिजीत शाह ने प्रतिनिधिमंडल की समस्याओं को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि वे इस संबंध में प्रशासन से चर्चा कर शीघ्र आवश्यक कदम उठाएंगे।


इस अवसर पर विधायक अभिजीत शाह ने शेख असलम को फुटकर व्यापारी महासंघ का अध्यक्ष बनने पर बधाई देते हुए कहा कि इस संगठन के गठन से क्षेत्र के व्यापारियों को एक संगठित आवाज़ मिलेगी और समस्याओं का समाधान भी शीघ्रता से संभव होगा।


व्यापारी समुदाय ने विधायक के सकारात्मक व सहयोगात्मक रवैये के लिए आभार जताया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes