जिला/आगर मालवा
रिपोर्ट/आशिक अगवान
नलखेड़ा। नगर परिषद द्वारा मां बगलामुखी मुख्य मार्ग पर विशेष साफ सफाई अभियान चलाकर मार्ग के दोनों और साफ सफाई की गई वहीं मां बगलामुखी मुख्य मार्ग पर स्थित नाले से भी गंदगी जगह हटाई गई।
नगर परिषद सीएमओ विजय बहादुरसिंह ने बताया कि शनिवार को विशेष साफ सफाई अभियान चलाकर शिवाजी चौराहे से मां बगलामुखी मंदिर तक सड़क के दोनों और विशेष साफ सफाई की गई इस दौरान सड़क के दोनों और बड़ी गंदगी को हटाया गया वहीं मां बगलामुखी मंदिर के पास स्थित नाले की भी साफ सफाई की गई जिससे बाहर से आने वाले दर्शनार्थियों को गंदगी एवं बदबू से निजात मिलेगी।
उल्लेखनीय की मां बगलामुखी पहुंच मार्ग पर सड़क के दोनों और एवं मंदिर परिसर में विशेष रूप से साफ सफाई नहीं होने के चलते गंदगी से दर्शनार्थियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था लेकिन नगर परिषद के नवागत सीएमओ विजय बहादुर सिंह द्वारा निर्देश के बाद विशेष साफ सफाई अभियान चलाया गया।
इस संबंध में नगर परिषद सीएमओ विजय बहादुर सिंह ने बताया कि हमारी पहली प्राथमिकता हमारा नगर स्वच्छ एवं सुंदर हो इसी के चलते नगर के सभी वार्डों में विशेष सफाई अभियान चलाकर सफाई करवायी जाएगी।
