न्यूज़ नेशन 81 गजेंद्र भार्गव बुधनी
बुधनी शनिवार दोपहर नर्मदा ब्रिज के पास एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक और युवती की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई
मृतकों की पहचान होशंगाबाद (नर्मदापुरम) निवासी रूपेश शर्मा और दिव्या सोलंकी के रूप में हुई है। दोनों अलग-अलग इलाकों में रहते थे और बिना परिजनों को बताए घर से निकले थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को जब्त करते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया सूत्रों के मुताबिक, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। अचानक हुए इस हादसे से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजन अभी भी इस सदमे से उबर नहीं पाए हैं
पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक चालक
को हिरासत में ले लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

