Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

अधिक किराया वसूलने पर यात्री बसों पर की चालानी कार्यवाही-NN81



संजू नामदेव हरदा ।

कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के निर्देश पर हरदा जिले के विभिन्न मार्गाे पर विशेष चेकिंग अभियान आयोजित कर वाहनो को चेक किया जा रहा है। जिला परिवहन अधिकारी राकेश अहाके ने बताया कि चेकिंग अभियान के दौरान बकाया कर, बिना पंजीयन, अस्पष्ट रूप से पंजीयन क्रमांक अंकित होने, बिना बीमा, बिना पीयूसी, बिना फिटनेस और बिना परमिट के संचालित यात्री बस, स्कूल बस, ऑटो रिक्शा एवं लोडिंग वाहन, डम्पर वाहनो की चेंकिग की जा रही है। इसी क्रम में यात्रियों से अधिक किराया वसूल करने पर लाहिया एवं यादव बस ट्रेवल्स की बसों पर चालानी कार्यवाही की गई। चेकिंग के दौरान मोटरयान अधिनियमों का उल्लंघन करने पर 5500 रूपये शमन शुल्क वसूल किया गया। इस दौरान वाहन चालको को नियमों का पालन करते हुए वाहन संचालन की हिदायत दी गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes