Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

फतेहपुर में पूर्व पीएम की जयंती पर पौधरोपण करते कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारी-NN81

विनय कुमार न्यूज़ नेशन 81 

----------------------------

 फतेहपुर। जिला कांग्रेस सेवा दल ने भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की जयंती के उपलक्ष में श्री श्याम सुंदर तिवारी इंटर कॉलेज में 81 पौधों का पौधारोपण किया।

कांग्रेस सेवा दल के जिलाध्यक्ष अनुराग नारायण उर्फ उत्तम मिश्रा ने कहा कि आज यदि स्वर्गीय राजीव गांधी जी जीवित होते तो उनकी आयु 81 वर्ष होती। सेवादल ने आज उनकी याद में 81 पौधों का पौधारोपण किया है। इसके बाद श्याम सुंदर तिवारी इंटर कॉलेज में ही स्वर्गीय राजीव गांधी जी को लेकर एक गोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसको संबोधित करते हुए एआईसीसी सदस्य शिवाकांत तिवारी ने कहा कि राजीव गांधी एक दूर दृष्टि रखने वाले नेता थे। आज उन्हीं की वजह से हमारा देश आधुनिक भारत देश बन सका। बैठक को संबोधित करते हुए अनुराग नारायण उर्फ उत्तम मिश्रा ने कहा कि राजीव गांधी जब प्रधानमंत्री थे तो उनका पंचायती राज और दूरसंचार के क्षेत्र में बहुत बड़ा योगदान रहा। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेसी श्याम सुंदर तिवारी व संचालन राजन तिवारी ने किया। कार्यक्रम में श्याम प्रकाश तिवारी, उदित अवस्थी, लाल तिवारी, सुनील तिवारी, विष्णु पांडेय, सरताज हुसैन, अंकित पाल, फहीम अहमद, आदित्य दुबे भी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes