Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

झारडा, नलखेड़ा में हो रहा सप्त दिवसीय भागवत कथा का आयोजन -NN81



 संवाददाता- प्रदीप बैरागी झारडा

जिला उज्जैन

झारडा नगर के पास ग्राम नलखेड़ा में चल रही सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का रसपान परम पूज्य गुरुदेव सुरेश जी वैष्णव तहसील घटिया ग्राम इलायती निवासी के मुखारविंद से प्रतिदिन भक्तों को दोपहर 12:00 बजे से 3:00 तक समस्त ग्रामवासी द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है गुरुदेव जी के मुखारविंद से भगवान श्री कृष्ण का जन्म उत्सव सहित , पूतना वध , रासलीला कंस वध, आदि अनेक भगवान की गाथाओं का वर्णन किया जा रहा है कथा स्थल प्राचीन श्री राधा कृष्ण मंदिर प्रांगण में रखा गया आज श्रीमद् भागवत कथा के समापन एवं पूर्णाहुति पर बड़े श्री राम मंदिर के महंत मुकेश दास वैष्णव एवं श्री खेड़ापति हनुमान जी मंदिर के पुजारी प्रदीप वैष्णव द्वारा परम पूज्य गुरुदेव का भव्य पुष्पमाला से स्वागत कर गुरुदेव से आशीर्वाद प्राप्त किया तत्पश्चात महा आरती कर महाप्रसादी का वितरण किया गया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes