संजू नामदेव हरदा खिरकिया।
श्रावणमास के चलते चौथे सोमवार को वार्ड क्र 7 स्थित बिल्वेश्वर महोदव मंदिर समिति द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें बागेश्वर बालाजी म्यूजिकल ग्रुप खिरकिया ने भक्ति का समा बांध दिया। इस अवसर पर भव्य कावड यात्रा निकाली गई जिसमें देवी देवताओ का वेश धारण कर कलाकारो ने सजीव झांकी प्रस्तुत की। भक्ति मय क्रार्यक्रमो से दर्शको ने अपना सुध बुध खो दिया। बागेश्वर बालाजी म्यूजिकल ग्रुप के भजन गायक मोहित सिटोके ने अरज सुन ले गजानन हमारी भक्ति गीत, डमरू वाले बाबा तुमको आना होगा, भोला नई माने ने, भोले तेरी जटा से निकली है गंग धारा सहित खाटू श्याम राधा कृष्ण के भजनो का आगाज किया वही निमाडी भजन गायक आदेश गुर्जर ने दूल्हा बण्या रे निर्वाण सिंगाजी बाबा, काय लाया न कई लई जावंगा जसा आया न वसा चली जावंगा, करा हाथ जोड़ अरदास शरण म लिजो सहित एक से बढकर एक भजनो की प्रस्तुतियां दी गई देर रात चली भजन संध्या में ढोलक कलाकर देंवेन्द्र राजपूत आॅर्गन मास्टर संजय विश्वकर्मा आॅक्टोपैड पत्रकार संजू नामदेव का सहयोग रहा। इस मौके पर भक्तगण सुंदर सुंदर भजनो की धुन नृत्य करते नजर आये। इस दौरान समिति ने फूलो से पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया।
