Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

मोबाइल दुकान में चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार -NN81

 दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान से चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से कुल 11 नग मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 2,10,000 रुपये आंकी गई है।



प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी योगेश साहू, निवासी ग्राम घुघवा, ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि सेलूद चौक, उतई में स्थित उसकी "योगेश मोबाइल" नामक दुकान का शटर बीती रात (1-2 अगस्त) को अज्ञात चोरों ने तोड़ दिया और दुकान में रखे नए मोबाइल फोन चोरी कर लिए।


शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर चोरी के मोबाइल बेचने की फिराक में घूम रहे आरोपियों को धरदबोचा। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए ग्राम धोरा भाठा (थाना उतई) के दानेस साहू, तुषार ठाकुर और कामदेव साहू को गिरफ्तार कर लिया।


फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि चोरी की वारदात में और कौन-कौन शामिल था। साथ ही, आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


रिपोर्ट - गोपेश साहू

न्यूज़ नेशन 81, महाकोशल

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes