Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

पिपलिया मंडी के वार्ड 4 में पेयजल, सड़क व स्ट्रीट लाइट की मांग को लेकर नगर परिषद को सौंपा गया ज्ञापन। -NN81



नगर परिषद पिपलियामंडी क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 4 अंतर्गत श्मशान घाट के पीछे स्थित साई बिहार कालोनी के रहवासियों ने बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर आज नगर परिषद CMO प्रवीन सेन को एक आवेदन सौंपा।




आवेदन में बताया गया कि उक्त कालोनी का निर्माण वर्ष 2012 में हुआ था, जिसे सरकार द्वारा अधिकृत भी किया जा चुका है। क्षेत्र में लगभग 15 परिवार निवासरत हैं, जिनमें से 6 परिवार प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने आवासों में रहते हैं। साथ ही इस क्षेत्र में एक विद्यालय भी संचालित है, जिसमें करीब 150 छात्र अध्ययनरत हैं।

रहवासियों ने बताया कि कालोनी का मुख्य मार्ग नगर परिषद के कुंए के पास से होकर जाता है, जिसकी सड़क आज तक नहीं बनी है। साथ ही इस रास्ते में न तो स्ट्रीट लाइट है और न ही पेयजल के लिए पाइप लाइन डाली गई है। इसके चलते बच्चों और महिलाओं को अंधेरे में आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बारिश के दिनों में स्थिति और भी विकट हो जाती है।



रहवासियों ने मांग की है कि क्षेत्र में जल्द से जल्द सड़क निर्माण कराया जाए, स्ट्रीट लाइट लगाई जाए और पेयजल हेतु पाइपलाइन डाली जाए, जिससे आमजन को राहत मिल सके।

पिपलिया मंडी से निखिल सोनी  की रिपोर्ट।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes