Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

न्यूज़ नेशन 81 की मध्य प्रदेश इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक राजधानी भोपाल में आयोजित की गई। NN81

भोपाल से एक अहम खबर —


न्यूज़ नेशन 81 की मध्य प्रदेश इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक राजधानी भोपाल में आयोजित की गई।

इस विशेष बैठक का आयोजन मध्य प्रदेश प्रभारी डॉ. इमरान खान द्वारा किया गया, जिसमें प्रदेश के सभी जिलों से आए संवाददाता और तकनीकी टीम के सदस्य शामिल हुए।

बैठक के मुख्य अतिथि न्यूज़ नेशन 81 के सीईओ श्री शैलेन्द्र सिंह राजपूत रहे  जिनकी गरिमामयी उपस्थिति ने इस आयोजन को और भी प्रभावशाली बना दिया ।

बैठक में चैनल के विस्तार, संचालन प्रणाली, ग्राउंड रिपोर्टिंग और डिजिटल मीडिया के प्रभावी उपयोग पर गहन चर्चा की गई।

बैठक में यह भी तय किया गया कि चैनल न सिर्फ़ जनसमस्याओं को प्रमुखता देगा, बल्कि गाँवों, युवाओं और स्थानीय विकास की कहानियों को भी राष्ट्रीय मंच पर लाने का काम करेगा।

इस मौके पर संवाददाताओं से टीमवर्क, तकनीक के बेहतर इस्तेमाल और निष्पक्ष पत्रकारिता की शपथ भी ली गई।

कार्यक्रम मे नेशनल हेड श्री अनिल तिवारी भी उपस्थित रहे  व कार्यक्रम का संचालन भोपाल संभाग प्रभारी श्री जीतेन्द्र सिंह सोलंकी जी ने किया 









एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes