Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

बड़े ही धूमधाम से मनाई गई आजादी की 79 बी वर्षगांठ सभी संस्थानो पर लहराया शान से तिरंगा - NN81




न्यूज़ नेशन 81 

गजेंद्र भार्गव बुधनी 

आजादी के इस राष्ट्रीय पर्व को भारतवर्ष में बड़े ही उत्साह एवं धूमधाम के साथ मनाया गया आजादी की यह 79 बी वर्षगांठ बड़े ही धूमधाम से मनाई गई तो वहीं पर सीहोर जिले की बुधनी तहसील के अंतर्गत आने वाले समस्त क्षेत्र में भी स्वतंत्रता दिवस की इस 79 बी वर्षगांठ को बड़े ही उत्साह एवं धूमधाम से मनाई गई बुधनी तहसील के अंतर्गत आने वाले बकतरा एवं शाहगंज में भी बड़े उत्साह के साथ सभी संस्थानो पर राष्ट्रीय ध्वज बड़े ही शान से एवं उत्साह के साथ लहराया गया तो वहीं पर ग्राम बकतरा में भी इस उत्सव को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया तो वहीं पर बकतरा चौकी प्रभारी मनोज मालवीय ने ध्वजारोहण किया तो वहीं पर कृषि उपज मंडी कार्यालय में मंडी सचिव नारायण सिंह चौहान ने ध्वज फहराया सेवा सहकारी समिति बकतरा में  ध्वज फहराया गया तो वहीं पर जिला सहकारी बैंक में भी ध्वजारोहण किया गया ग्राम पंचायत बकतरा में भी ध्वजारोहण किया गया एवं हाथों में तिरंगा झंडा लेकर विशाल रैली निकाली गई जिसमें भारत माता की जय बोलते हुए स्कूली  बच्चों ने तमाम चौराहा से रैली निकाली तो बकतरा की सभी आंगनबाड़ियों मे  आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा ध्वजारोहण किया गया तो वहीं पर बुधनी के शाहगंज में शाहगंज थाना प्रभारी दिनेश चौहान ने झंडा वंदन कर  सामूहिक राष्ट्रीय गान की प्रस्तुति दी एवं सभी थाना स्टाफ की उपस्थिति रही तो वहीं पर बकतरा चौकी का समस्त स्टाफ मौजूद रहा सभी ने एक दूसरेको स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं एवं बधाई दी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes