Reported By : Pawan ahirwal
नगर में निकाली गई तिरंगा बाइक रैली हर घर तिरंगा का संदेश दिया
जीरापुर --- शासन निर्देशानुसार ,हर घर तिरंगा- हर घर स्वच्छता,अभियान अंतर्गत आम नागरिकों के मन में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के प्रति सम्मान और देश प्रेम की भावना जागृत करने और स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से नगर परिषद जीरापुर और पुलिस थाना जीरापुर द्वारा संयुक्त रूप से दिनांक 12 अगस्त 2025 को मुख्य नगर पालिका अधिकारी हरिओम शर्मा एवं थाना प्रभारी रवि ठाकुर की अगुवाई में नगर में एक तिरंगा बाइक रैली निकाली गई रैली में पुलिस थाना जीरापुर और नगर परिषद जीरापुर के समस्त कर्मचारी हाथों में तिरंगा लिए देशभक्ति के नारे लगाते हुए नगर के प्रमुख बाजारों से गुजरे बाइक रैली में थाना प्रभारी रवि ठाकुर उप निरीक्षक संतोष सिंह , एफ कुजूर, सहायक उप निरीक्षक मधुसूदन शर्मा प्रधान आरक्षक गणेश धाकड़ एवं स्टाफ ओर मुख्य नगर पालिका अधिकारी हरिओम शर्मा देवनारायण दांगी ओंकार लाल मंडलोई विशाल दांगी आजाद झाँवा कमल भावसार जितेंद्र तिवारी राकेश मंडलोई कमल मंडलोई राहुल डांगी मनोहर दांगी राजेंद्र सिंह भाटी मनीष कौशिक नीरज मालवीय संदीप नाथ कृष्णकांत मूंदड़ा अजय दांगी शाहरुख शाह हर्षवर्धन एवं समस्त कर्मचारी शामिल रहे।

