Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

700 किमी पदयात्रा! खमापड़वा बमन गांव से 17 श्रद्धालु पंढरपुर से अखंड ज्योत लाए, खामापड़वा पहुँचे:NN81




 हरदा जिले के सिराली। ग्राम

अद्भुत आस्था: पंढरपुर से अखंड ज्योत के साथ आया भैरव बाबा का संकेत ‘स्वान

खामापड़वा गांव से 17 श्रद्धालुओं का दल 700 किलोमीटर की कठिन पदयात्रा कर पंढरपुर से अखंड ज्योत लेकर खामापड़वा पहुँचा। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं का जगह-जगह स्वागत किया गया।यात्रा दल सिराली राजपूत छात्रावास पहुँचा जहाँ 17 लोगों ने भोजन व विश्राम किया। इसके बाद जब दल पुराना स्टैंड पहुँचा तो माहेश्वरी समाज, गोपाल सोनी सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने फूल-मालाओं पुष्प से स्वागत कर यात्रियों का उत्साह बढ़ाया। राधा कृष्ण मंदिर में अखंड ज्योत के साथ भव्य स्वागत हुआ और फिर दल खामापड़वा रवाना हुआ। यहाँ बजरंग मंदिर में यह अखंड ज्योत प्रज्वलित कर स्थापित की जाएगी।



भैरव बाबा का संकेत – पंढरपुर से साथ आया स्वान 

यात्रा की सबसे अद्भुत बात यह रही कि पंढरपुर से एक स्वान पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं के साथ-साथ चलता रहा। श्रद्धालुओं का मानना है कि यह कोई साधारण स्वान नहीं, बल्कि भैरव बाबा का संकेत है। जब भी रास्ते में अन्य स्वान सामने आए तो वे पीछे हट गए, वो चलता रहा डरा नहीं जबकि यह स्वान सुरक्षा कवच की तरह श्रद्धालुओं के साथ रहा। गांव लौटने पर श्रद्धा व भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes