नौरोजाबाद// उमरिया
मदनलाल बर्मन की रिपोर्ट
उमरिया जिले के करकेली ब्लाक में एक ऐसा भी गांव है जहां गोत्र प्रवर्तक महर्षि कश्यप ऋषि मुनि की जयंती तीन दिनों के बाद मनाई जाती है,समाज की एकता अखंडता को बरकरार रखने एवं एक जुटता के साथ धर्म को आगे बढ़ाने के उद्देश्य को लेकर एक जुटता के साथ यह जयंती मनाई जाती है,
उमरिया जिले का एक ऐसा भी गांव है जहां ऋषि पंचमी के तीन दिनों के बाद गोत्र प्रवर्तक महर्षि कश्यप ऋषि मुनि की जयंती जरहा गांव में बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाई गई इस आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम महर्षि कश्यप ऋषि मुनि के छाया चित्र की पूजन और आरती विधि विधान के साथ समस्त स्वाजातीय बंधुओं के द्वारा की गई तत्पश्चात गांव के सभी स्वजातीय बंधुओं द्वारा एवं महिलाओं द्वारा शोभायात्रा झांकियां के साथ बैंड बाजे बाजे से नृत्य करते हुए गांव में भ्रमण कर वापस कसौधन वैश्य समाज धर्मशाला में विराम दी,मंच के माध्यम से सभी पदाधिकारियों ने समाज के उत्थान के लिए अपने अपने विचारों को रखा इसी क्रम में भोजन प्रसाद ग्रहण कर आयोजित कार्यक्रम का विराम हुआ
