लोकेशन नारायणपुर छत्तीसगढ़
संवाददाता खुमेश यादव
दिनांक 27.08.2025 को महिला एवं बाल विकासअधिकारी श्री लुपेंद्र महिनाग के निर्देशन व मार्गदर्शन से महिला सशक्तिकरण केन्द्र (हब) के द्वारा भारत सरकार की कार्ययोजना अंतर्गत ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ‘के तहत् बालिका एवं महिलाओं को सुरक्षित, सक्षम और सशक्त बनाने एवं सामाजिक, आर्थिक सशक्तिकरण, सुरक्षा और संरक्षण को बढ़ावा दिये जाने हेतु पूर्व माध्यमिक शाला बांग्ला पारा में छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम में सोशल मीडिया में होने वाले समस्या, यौन शोषण, लैंगिक उत्पीड़न, फर्जी कॉल, फर्जी वीडियो कॉल, फर्जी आई डी से फ्रेंडशिप फेसबुक या इंस्टा, साइबर सुरक्षा ऑन लाइन जॉब, सोशल मीडिया में प्राइवेट रखना चाहिए, ऑन लाइन ठगी, साइबर क्राइम का नेशनल हेल्प लाइन नंबर 1930, चाइल्ड हेल्प लाइन 1098, महिला हेल्प लाइन 181, सखी वन स्टॉप सेंटर के विषय में जानकारी दी गई । कार्यक्रम में मिशन शक्ति(हब) से जिला मिशन समन्वयक श्रीमती बिंदेश्वरी साहू कार्यालय सहायक श्री विकास जैन विद्यालय के प्रधान आचार्य एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे, कार्यक्रम में लगभग 150 छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
