तेन्दूखेड़ा
लक्ष्मण रैकवार तेन्दूखेड़ा
वन अधिकार अधिनियम 2006 के क्रियान्वयन की प्रक्रिया एवं दावों के निराकरण में आ रही समस्याओं के संबंध में वन अधिकार अधिनियम एवं पेसा कानून को प्रभावी बनाने के लिए प्रभावी क्रियान्वयन हेतु माननीय मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में गठित टास्क फोर्स समिति के माननीय सदस्यों श्री गिरीश कुबेर जी व श्री कालू सिंह मुजाल्दा जी का जिला दमोह भ्रमण 29 अगस्त 2025 को सागर जिला के ग्राम पुटदेही , दमोह जिला के ग्राम झमरा व ग्राम सर्रा में सामूदायिक वनाधिकार के दावा व्यक्ति गत वनाधिकार के दावों के संबंध में जानकारी दी बाढ़पीड़ितों से चर्चा कर सहायता संबंधित जानकारी दी 30 अगस्त को सर्रा व उन्हारीखेडा में भ्रमण कर समस्याओं सुना सबको समझाया और आगे समस्याओं के निराकरण हेतु आश्वस्त किया गया, गांव के गांव मातृशक्ति सहित पहुंचे समस्या बताएं एवं समाधान के उपाय सुने गएँ।
बनवासी विकास परिषद महाकौशल प्रांत के प्रांत सचिव श्री अर्जुन मरकाम जी,सर्रा निवासी श्री राम पटैल जी, प्रांत सह संगठन मंत्री श्री तुलसी जी, जिला संगठन मंत्री श्री गंगाराम जी सहित जिला समिति के पदाधिकारी व क्षेत्र के प्रतिनिधि सहित गांव के लोग ,एस डी एम साब , जनजाति कार्य विभाग आयुक्त, वनविभाग एस डी ओ सहित शासकीय अधिकारी व अधिवक्ता गण उपस्थित रहें। कलेक्ट्रेट दमोह मे सभी अधिकारियों ने माननीय कलेक्टर महोदय एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ तथा जनप्रतिनिधियों के साथ संयुक्त बैठक हुई वीरांगना दुर्गावती टाईगर रिजर्व सागर के डी एफ ओ और दमोह जिले के डी एफ ओ की उपस्थिति रही आगे विधीवत रूप से वनाधिकार कानून के लिए जिला दमोह में कार्य प्रक्रिया चालू होगी यह बात श्री मान कलेक्टर महोदय दमोह ने व वन विभाग अधिकारियों ने कही है
