Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

बम्होरी में आयोजित हुआ नि:शुल्क नेत्र शिविर, 123 मरीजों को मिला उपचार का लाभ 55 नेत्र रोगियों को वितरित किए गए मुफ्त चश्मे - NN81




रिपोर्ट – जतिन राय !!

खबर  – बम्होरी !!

जिला –
मध्य प्रदेश !!

बक्सवाहा/ जिले के दूरस्थ विकासखंड बक्सवाहा के ग्राम बम्होरी में प्रतिमाह की भांति इस माह भी 3 तारीख कोनि:शुल्क नेत्र शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में दूर-दराज से लोग लाभ लेने पहुंचे।

शिविर के संयोजक मनीष जैन ने बताया कि प्रत्येक माह की 3 तारीख को विगत 3 वर्षों से निः शुल्क नेत्र शिविर का लगातार आयोजन किया जा रहा। जिसमें इस बार 123 नेत्र रोगियों ने लाभ लिया। इनमें से 55 मरीजों को जांच के उपरांत नि:शुल्क चश्मे वितरित किए गए।



शिविर में डॉक्टर रोहित लखेरा, मनीष यादव, ओमकार जी और विजय पड़े जी की अहम भूमिका रही, जिन्होंने सेवा भाव से मरीजों की जांच और मार्गदर्शन किया।


ग्रामीणों ने इस नि:शुल्क शिविर के लिए आयोजकों का आभार जताया और इसे एक सराहनीय पहल बताया, जिससे उन्हें बिना किसी खर्च के नेत्र संबंधी सेवाएं प्राप्त हो रही हैं। शिविर में चन्द्र कुमार जी जैन कु प्रतीक्षा सुजारा संतोष जैन बसंत पटेल का सहयोग प्रतिमाह सराहनीय रहता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes