Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

महावीर झंडा जुलूस को लेकर शांति समिति की बैठक रसड़ा में डीजे और धारदार हथियार पर रहेगा प्रबंध निर्धारित मार्ग से ही निकलेगा जुलूस - NN81



रिपोर्ट- नेहाल अख्तर 

बलिया जनपद के रसड़ा कोतवाली परिसर में रविवार शाम महावीरी झंडा जुलूस को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम व्यास नारायण वह क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार गुप्ता ने की। संचालन प्रभारी निरीक्षक विपिन सिंह ने किया। इस दौरान गणमान्य व्यक्तियों स्थानीय नागरिको और प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में जुलूस की तैयारी और सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई एसडीएम रसड़ा ने स्पष्ट किया कि जुलूस केवल निर्धारित मार्ग से ही निकलेगा उन्होंने बताया कि जुलूस के दौरान डीजे बजाने एवं धारदार हथियार रखने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा सभी से आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने की अपील की। अफवाहों से बचने का भी आग्रह किया गया प्रभारी निरीक्षक ने चेतावनी दी की कानून व्यवस्था मे बाधा डालने वालों को बक्सा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी

बैठक में सभासद प्रतिनिधि संजय कुमार फैयाज अहमद दीपक कुमार राजा सोनी किसन प्रदीप जुबेर आदि लोग उपस्थित रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes