Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

एनएचएम कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल 11वें दिन भी जारी - NN81



लोकेशन नारायणपुर छत्तीसगढ़ 

संवाददाता खुमेश यादव 


नारायणपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ के बैनर तले जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल आज अपने 11वें दिन हो चुके है। प्रदेशभर में कर्मचारी विभिन्न रचनात्मक एवं प्रतीकात्मक गतिविधियों के माध्यम से शासन-प्रशासन तक अपनी आवाज पहुँचाने का कार्य कर रहे हैं। इसी क्रम में आज जिला नारायणपुर के एनएचएम कर्मचारियों द्वारा विशेष आयोजन किए गए।


सर्वप्रथम, कर्मचारियों ने भगवान  गणेश की पूजा-अर्चना कर प्रार्थना की कि शासन उनकी 10 सूत्रीय माँगों को स्वीकार करे और कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान शीघ्र हो।


इसके उपरांत कर्मचारियों ने एक नृत्य अभिनय (एक्ट प्ले) प्रस्तुत किया, जिसमें मंत्रियों के मुखौटे पहनकर सरकार की दोहरी नीति और उपेक्षा को व्यंगात्मक अंदाज में दर्शाया गया।


एनएचएम कर्मचारी संघ ने दोहराया कि जब तक संविदा प्रथा समाप्त कर स्थायीकरण सहित 10 सूत्रीय माँगों पर ठोस कार्यवाही नहीं होती, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।


संघ की मुख्य माँगें

संविलियन एवं स्थायीकरण

पब्लिक हेल्थ कैडर की स्थापना

ग्रेड पे निर्धारण

कार्य मूल्यांकन में पारदर्शिता

लंबित 27% वेतन वृद्धि

नियमित भर्ती में आरक्षण

अनुकम्पा नियुक्ति

मेडिकल एवं अन्य अवकाश की सुविधा

स्थानांतरण नीति

न्यूनतम 10 लाख तक कैशलेश चिकित्सा बीमा सुविधा

संघ ने कहा कि आंदोलन लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है, पर यदि शासन-प्रशासन ने शीघ्र संज्ञान नहीं लिया तो यह जन-आंदोलन और व्यापक होगा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes