लोकेशन पीलीभीत
संवाददाता मुनीश कुमार।
मुख्य सेविकाएं सरकार की मंशा के अनुरूप कार्य करें- मा0 राज्यमंत्री
नई तकनीक के माध्यम से सशक्त करते हुए आंगनवाड़ी केन्द्रों की अच्छी व्यवस्था स्थापित करेंगे- मा0 राज्यमंत्री
नव चयनित मुख्य सेविकाएं पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से अपने कर्तव्यों/दायित्वों का करें निर्वहन- जिलाधिकारी
पीलीभीत सूचना विभाग 27 अगस्त 2025/आज बुधवार को प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग को 2425 नवीन मुख्य सेविकाओं एवं 13 नवीन फार्मासिस्ट की सौगात दी गई। जिसका सजीव प्रसारण गॉधी सभागार पीलीभीत में देखा गया।
इस अवसर पर मा0 राज्यमंत्री गन्ना विकास एवं चीनी मिलें श्री संजय सिंह गंगवार जी , मा0 विधायक पूरनपुर श्री बाबूराम पासवान जी, मा0 विधायक बरखेड़ा प्रतिनिधि सहित, जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी ,जिला कार्यक्रम, समाज कल्यांण अधिकारी, बाल विकास विभाग के कार्मिकों सहित जनपद से नवचयनित समस्त 23 मुख्य सेविकाएं उपस्थित रही।
बाल विकास विभाग की तो विभाग में पिछले 20 वर्षों में मुख्य सेविका पद पर कोई सीधी भर्ती नहीं हुई थी, इस बीस वर्षों के बनवास को बीते दिन सरकार द्वारा प्रदेश में नवीन 2425 मुख्य सेविकाओं की भर्ती से समाप्त कर दिया है। इन 2425 मुख्य सेविकाओं में से जनपद पीलीभीत से भी 23 मुख्य सेविकायें चयनित हुई है। इन नव चयनित 2425 मुख्य सेविकाओं में से लखनऊ के निकट के जनपदो की मुख्य सेविकाओं को लखनऊ बुलाकर मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा स्वयं अपने कर कमलों से नियुक्ति पत्र प्रदान किये गये। शेष प्रत्येक जनपद में जनपद से चयनित मुख्य सेविकाओं को स्थानीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा नियुक्ति पत्र प्राप्त कराया गया। जनपद पीलीभीत से नवचयनित 23 ऑगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मा0 राज्यमंत्री गन्ना विकास एवं चीनी मिलें श्री संजय सिंह गंगवार जी एवं मा0 विधायक पूरनपुर श्री बाबूराम पासवान जी एवं जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह द्वारा नियुक्ति पत्र वितरित किये गये।
इस अवसर पर मा0 राज्यमंत्री गन्ना विकास एवं चीनी मिलें श्री संजय सिंह गंगवार जी द्वारा अपने उद्बोधन में सभी को प्रदेश सरकरा की उपब्धियों से रूबरू कराया साथ ही समस्त नवीन मुख्य सेविकाओं से कहा गया कि सरकारी सेवक तो आज आपको बनाया ही गया है मगर आपको जन सेवक के रुप मे कार्य करना है, आप और हम सभी जनता की सेवा के लिए ही तो हैं ।
जिसके उपरान्त मा0 राज्यमंत्री गन्ना विकास एवं चीनी मिलें श्री संजय सिंह गंगवार जी , मा0 विधायक पूरनपुर श्री बाबूराम पासवान जी, मा0 विधायक बरखेड़ प्रतिनिधि सहित, जिले के प्रशासनिक मुखिया जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह, विकास मुखिया मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र कुमार श्रीवास, जिला कार्यक्रम अधिकारी युगल किशोर सांगुड़ी व समाज कल्यांण अधिकारी द्वारा समस्त नवचयनित मुख्य सेविकाओं को बधाई दी गई तथा जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों द्वारा सभी को अपनी सेवाओं को परादर्शी रखते हुए कर्तव्यनिष्ठ व ईमानदार रहने की नसीहत भी दी गई।
इंसेटः 01-आस्था मिश्रा, सरिता सक्सेना, दीप माला वर्मा, निशा, प्रगति अवस्थी, शारदा, कंचन वर्मा, लक्ष्मी देवी, कविता भारती, छाया देवी, सुनीता देवी, रुचि, अनामिका गंगवार, ममता देवी, रुबीना बी, पिंकी पटेल, मोनी गंगवार, मनीषा गंगवार, अंजू गौतम, रेखा देवी, सीमा चैधरी, दीक्षा पांडे व रोली देवी का जनपद से चयन हुआ है।
इंसेट 02-जनपद पीलीभीत में मुख्य सेविकाओं के कुल 70 पद स्वीकृत हैं। जिसमें से वर्तमान में कुल 09 मुख्य सेविकाएं तैनात हैं तथा 61 पद रिक्त हैं। नवीन भर्ती के उपरान्त प्रदेश के समस्त जनपदों सहित जनपद पीलीभीत को भी लगभग 25 से 30 नवीन मुख्य सेविकायें प्राप्त होने की सम्भावना है।
