Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

झारड़ा नगर में घर घर विराजे विघ्नहर्ता, घटस्थापना के साथ 10 दिवसीय गणेशोत्सव शुरू - NN81



संवाददाता - प्रदीप बैरागी झारड़ा 

जिला उज्जैन झारड़ा..

झारड़ा नगर में शुभ कार्य में प्रथम पूजनीय विघ्नहर्ता रिद्धि सिद्धि के दाता गणेश जी का 10 दिवसीय उत्सव बुधवार से प्रारंभ हुआ घर-घर गली मोहल्लो में 

आस्था और श्रद्धा के साथ गणपति की स्थापना हुई बुधवार सुबह से ही देर रात तक बाजार में चहल पहल बनी रही, युवाओं ओर बच्चों का समूह ढोल धमाके के साथ गणेश जी को आमंत्रित करने पहुंचा कोई बाइक से तो कोई कार ,टैक्टर,या अन्य वाहन में विघ्नहर्ता को अपने विघ्न हरने के लिए ले जाता नजर आया ,

पंडित प्रदीप बैरागी ने बताया कि -

नगर में अभिजीत शुभ मुहूर्त में भगवान गणेश जी की घट स्थापना हुई नाग मंदिर चौराहा, घाट मोहल्ला, कुमावत मोहल्ला,नई आबादी, गुरु कॉलोनी शिक्षक कॉलोनी, गौतम लब्धि कॉलोनी, आदि मंदिरों एवं विभिन्न संगठनों और शासकीय अशासकीय कार्यालयों पर गणेश जी की स्थापना कर महाआरती के पश्चात लड्डुओं का भोग लगाया गया सुबह से ही गणेश प्रतिमाओं की दुकानों ओर मिठाइयों की दुकानों पर अच्छी खासी भीड़ उमड़ रही थी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes